Facebook Instagram Twitter Vimeo Youtube
Sign in
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • बुंदेलखण्ड
  • मनोरंजन
  • टेक्नॉलॉजी
  • फोटो
  • विचार
  • Contact US
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Logo
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • बुंदेलखण्ड
  • मनोरंजन
  • टेक्नॉलॉजी
  • फोटो
  • विचार
  • Contact US
Home ताजा ख़बरें लिपिकों की मांग : प्रदेश में एक समान भर्ती नियम एवं समयमान-वेतनमान...
  • ताजा ख़बरें
  • बुंदेलखण्ड
  • मध्यप्रदेश

लिपिकों की मांग : प्रदेश में एक समान भर्ती नियम एवं समयमान-वेतनमान व्यवस्था को लागू किया जाए

By
Shadik
-
March 20, 2021
0
1152
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    मुख्यमंत्री के नाम पन्ना में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के सदस्य एवं अन्य अन्य संगठनों के कर्मचारी नेता।

    *  लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

    *  विसंगतियों एवं लंबित समस्याओं का निराकरण करने की मांग

    शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा पन्ना के द्वारा बीते दिवस मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर पन्ना के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया। इसके माध्यम से शासनादेशों की विसंगतियों से उत्पन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सहायक ग्रेड-3 संवर्ग की ग्रेड-पे वेतनमान समान कार्य/समान योग्यता के आधार पर डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के समतुल्य अर्थात 2400/- रुपए की जाए। समयमान वेतनमान की कंडिका-4 को विलोपित करते हुए वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यरत लिपिकों को दिव्तीय एवं तृतीय समयमान-वेतनमान पात्रता दिनांक से प्रदान किया जाये।
    इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से भर्ती हुए सहायक ग्रेड-3 को 04 वर्ष के भीतर सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण न करने पर सेवा से पृथक करने संबंधी प्रावधान को निरस्त किया जाए। पांच वर्ष से बंद पदोन्नतियों का शीघ्र वैकल्पिक समाधान किया जाए। मध्यप्रदेश के समस्त लिपिकों के लिए एक समान भर्ती नियम एवं एक समान समयमान-वेतनमान की व्यवस्था को लागू किया जाए। प्रदेश के समस्त लिपिकों के लिए 04 स्तरीय रचना क्रम को लागू किया जाए। शेष महंगाई भत्ता एवं वेतन वृद्धि जारी की जाए एवं लिपिक हितैषी रमेशचन्द्र समिति के प्रतिवेदन में निहित 23 अनुशंसाओं को लागू करने की पुरजोर मांग की गई है।

    ये रहे मुख्य रूप से शामिल

    लंबित मांगों के निराकरण को लेकर बुधवार 17 मार्च को मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा पन्ना के अध्यक्ष आर.डी. चौरसिया एवं संयुक्त मोर्चा पन्ना के जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप रामलखन शर्मा अधीक्षक कलेक्ट्रट पन्ना, बी.पी. परौहां अध्यक्ष तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ, विमल यादव अध्यक्ष पटवारी संघ पन्ना, आर.के. लखेरा, हेमन्त सिंह परमार, रामलखन अग्रवाल, शारदा कुशवाहा, अनिल जैन, आलोक खरे, मयंक मिश्रा, राम प्रताप तिवारी, मनोज पाण्डेय, प्रदीप निरंजन सिंह, रामप्रताप रैकवार, अरविंद मिश्रा, रज्जब मोहम्मद, आशीष रैकवार, लक्ष्मी कान्त यादव, राम बाबू अहिरवार, राकेश शर्मा, हरि कुशवाहा, महेन्द्र सिंह परमार, श्रीमती सरोज प्रजापति, श्रीमती वंदना प्रजापति, श्रीमती प्रियंका सिंह भदौरिया, प्रशांत सहस्त्रबुद्धे, अभिषेक जैन, राजेन्द्र नागर, महेन्द्र साहू, महेन्द्र खरे, रविशंकर रैकवार, अभिषेक तिवारी, सुभाषचन्द्र दास, पंकज श्रीवास्तव, सोम चैबे, राजेश रजक, प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार दुबे, तरूण गोस्वामी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    • TAGS
    • Clerical government employees union
    • Demand to resolve discrepancies
    • Demand to solve problems
    • madhya pradesh shaskiy lipik vargiy karmchari sangh
    • Memorandum submitted to Chief Minister
    • mp news
    • panna news
    • Uniform recruitment rules should apply
    • मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleट्रक क्लीनर ही निकला चालक की हत्या का आरोपी, रुपयों की लालच में विवाद होने पर गला रेतकर वारदात को दिया अंजाम
      Next articleवर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता | मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप ने देश को दिलाया रजत पदक
      Shadik
      Shadik
      http://radarnews.in/

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      ऐतिहासिक पल: दशकों का इंतजार खत्म, खुशियों की सवारी लेकर देवेंद्रनगर पहुंची पहली ट्रेन

      पन्ना में मैस्कॉट हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त, नाबालिग आदिवासी का गर्भपात कराने के मामले में कार्रवाई

      पन्ना: स्वास्थ्य संस्थाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों का आर्थिक शोषण, बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हैं हालात! न्यूनतम मजदूरी नसीब नहीं, ईपीएफ कटौती-ईएसआईसी का भी...

      EDITOR PICKS

      ऐतिहासिक पल: दशकों का इंतजार खत्म, खुशियों की सवारी लेकर देवेंद्रनगर पहुंची पहली ट्रेन

      October 25, 2026

      पन्ना में मैस्कॉट हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त, नाबालिग आदिवासी का गर्भपात कराने के मामले में कार्रवाई

      October 24, 2026

      पन्ना: स्वास्थ्य संस्थाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों का आर्थिक शोषण, बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हैं हालात! न्यूनतम मजदूरी नसीब नहीं, ईपीएफ कटौती-ईएसआईसी का भी...

      October 18, 2026

      POPULAR POSTS

      ऐतिहासिक पल: दशकों का इंतजार खत्म, खुशियों की सवारी लेकर देवेंद्रनगर पहुंची पहली ट्रेन

      October 25, 2026

      पन्ना में मैस्कॉट हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त, नाबालिग आदिवासी का गर्भपात कराने के मामले में कार्रवाई

      October 24, 2026

      पन्ना: स्वास्थ्य संस्थाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों का आर्थिक शोषण, बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हैं हालात! न्यूनतम मजदूरी नसीब नहीं, ईपीएफ कटौती-ईएसआईसी का भी...

      October 18, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • बुंदेलखण्ड1873
      • मध्यप्रदेश1690
      • ताजा ख़बरें1636
      • फोटो756
      • भारत559
      • देश502
      • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी29
      • मनोरंजन24
      Logo

      ABOUT US

      Contact us: contact@radarnews.in

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © 2026 All Rights Reserved radarnews.in

      • Privacy Policy