चुनाव से पहले पिछड़ों को साधने में जुटी भाजपा

32
1060
भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ट के कार्यकर्ता बैठक में हुए शामिल.

पिछडा वर्ग महाकुंभ में 25 हजार कार्यकर्ता जायेंगे सागर

पन्ना। रडार न्यूज मिशन 2018-19 को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार समाज के विभिन्न वर्गों को साधने में जुटे हैं। सत्ता की चाबी कहलाने वाले पिछड़ा वर्ग को अपने पाले में मजबूती से बनाये रखने के लिये भारतीय जनता पार्टी द्वारा संभागीय मुख्यालय सागर में 6 मई को पिछडा वर्ग महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने पन्ना के सर्किट हाउस में मोर्चा से जुडे पदाधिकारियों की बैठक ली। श्री कुशवाहा ने पन्ना जिले से उक्त सम्मेलन में 25 हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसकी प्राप्ति के लिये पदाधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे। बैठक में भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा, चतुवेश सेन, विनोद यादव, धर्मेन्द्र नामदेव, रामहेत कुशवाहा, अरविंद महाजन, संजू चैरसिया, दिलीप शिवहरे, अंकित रैकवार, अनिल जड़िया, विजय साहू, अर्जुन कुशवाहा, सचिन यादव, मण्डल अध्यक्ष नीरज लोधी, डा. देवेन्द्र कुशवाहा, मनीष पटेल, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आदर्श सोनी, अजीत बढ़ौलिया, नारायण कुशवाहा, शंकर पटेल, धनीराम पटेल उपस्थित रहे।

32 COMMENTS

  1. Нужен трафик и лиды? студия avigroup казань SEO-оптимизация, продвижение сайтов и реклама в Яндекс Директ: приводим целевой трафик и заявки. Аудит, семантика, контент, техническое SEO, настройка и ведение рекламы. Работаем на результат — рост лидов, продаж и позиций.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here