आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय परिवर्तन, अब बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 11 बजे तक निर्धारित

0
178
फाइल फोटो।

*     पन्ना कलेक्टर ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए लिया निर्णय

पन्ना। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पन्ना सुरेश कुमार ने ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव से तापमान में बढ़ोत्तरी और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया है। अब पन्ना जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जबकि 10 बजे बच्चों के भोजन का समय निर्धारित किया गया है। 11 से 12 बजे तक थर्ड मील, पोषण परामर्श, मंगल दिवस, वृद्धि निगरानी, किशोरी बालिका योजना अंतर्गत परामर्श और गृह भेंट की गतिविधियां होंगी। केन्द्रों पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रिकार्ड संधारण का कार्य होगा।