राज्यपाल ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने का आमंत्रण दिया

0
1063
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

* विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया

भोपाल। रडार न्यूज  राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने कमलनाथ को बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का आमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, दीपक बावरिया, अजय सिंह (राहुल भैया), अरूण यादव, राम निवास रावत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here