वारदात : गोली लगने से किसान घायल, किसी विरोधी ने किया हमला या फिर शिकारियों की चूक से बना निशाना !

0
921
गोली लगने से घायल किसान रामखिलावन गौंड़ को गंभीर हालत में इलाज के लिए मंगलवार की देर रात पन्ना जिला चिकित्सालय लाया गया।

* पन्ना जिले के मड़ला थाना क्षेत्र के वन ग्राम हरसा की घटना

* रात के अंधेरे में किसने की फायरिंग जांच में जुटी पुलिस

पन्ना। (www.radarnews.in) अपने घर से खेत की ओर जा रहे एक किसान को मंगलवार की रात किसी ने गोली मार दी। कमर के नीचे गोली लगने से किसान रामखिलावन गौंड़ पुत्र जीवनलाल गौंड़ 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की सनसनीखेज घटना जिले के मड़ला थाना क्षेत्र के वन ग्राम हरसा की है। खून से लथपथ रामखिलावन गौंड़ को नाजुक हालत में इलाज के लिए पन्ना जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलिज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, इस वारदात के करीब 30 घंटे बाद भी थाना पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि किसान के ऊपर गोली किसने चलाई है। रामखिलावन के किसी विरोधी ने उसे जान से मारने की नियत से गोली चलाई अथवा जंगल के इलाके में बेजुबान वन्यजीवों के शिकार के लिए घात लगाए बैठे शिकारियों की चूक के कारण चली गोली उसे लगी है। पुलिस के द्वारा घटना की सभी पहलुओं से बारीकी से जांच-पड़ताल कर वास्तविकता को जल्द उजागर करने का दावा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here