लर्निंग रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए सैम्पल प्रतिभा पर्व का चयनित शालाओं में होगा आयोजन

0
1106
सांकेतिक फोटो।

* जिले में 13 से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा प्रतिभा पर्व

* कक्षा 3, 5, 8 के बच्चों का ओएमआर शीट आधारित मूल्यांकन किया जाएगा

पन्ना। रडार न्यूज      जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी ने बताया है कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रतिभा पर्व का आयोजन दिनांक 13 से 15 दिसंबर 2018 तक किया जाएगा। इस वर्ष के प्रतिभा पर्व में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS) के पैटर्न में बच्चों का लर्निंग आउटकम्स आधारित उपलब्धि स्तर पर लर्निंग रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए सैम्पल प्रतिभा पर्व किया जाएगा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा चयनित 60 प्राथमिक और 60 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 3, 5, 8 के समस्त बच्चों का ओएमआर शीट आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतिभा पर्व के लिए गतिविधि कैलेण्डर निर्धारित पाठ्यक्रम समय विभाग चक्र अन्य निर्देश सभी शालाओं के प्रधानाध्यापकों, जनशिक्षकों एवं बीआरसी कार्यालय को भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतिभा पर्व की विभिन्न गतिविधियां के सत्यापन हेतु जिले में सत्यापनकर्ता अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन सत्यापनकर्ता अधिकारियों का राज्य से प्राप्त पीपीटी के माध्यम से उन्मुखीकरण भी कराया जा रहा है। साथ ही प्रतिभा पर्व के अंतिम दिवस दिनांक 15 दिसंबर को विशेष उत्सव मनाकर छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल गतिविधि, दौड़ आदि के माध्यम से उनके व्यक्तित्व विकास हेतु आयोजन किए जाएंगे। जिसके लिए प्रति विद्यालय एक हजार रूपये की राशि भेजी जा रही है। प्रतिभा पर्व के कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावकों को भी आमंत्रित कर अवगत कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here