प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने की महत्पूर्ण घोषणा, चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी

0
665
नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर नव-निर्मित जिला चिकित्सालय और ट्रॉमा सेंटर के लोकार्पण समारोह को संबोधित किया

* आगर-मालवा में नवीन चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का लोकार्पण

भोपाल। रडार न्यूज   लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर 20 करोड़ 69 लाख की लागत से निर्मित 200 बिस्तरीय नवीन जिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का लोकार्पण किया। नगरीय प्रशासन एवं आवास तथा जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि आगर-मालवा में नवीन जिला चिकित्सालय का शुभारंभ हो जाने से जिले के रहवासियों को उपचार के लिये उज्जैन, इन्दौर एवं झालावाड़ आदि शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस जिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में सभी सुविधा मुहैया करवाई जायेंगी।
श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिलों में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि समय पर उपस्थित रहें। अपने कर्त्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करें। अस्पतालों में आने वाले मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार रखते हुए चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करें। मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। युवाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये सार्थक रोजगार के अवसर उपलब्ध जायेंगे। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here