सजनीश मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

0
1376
सजनीश शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारी।

 नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर दी गई बधाई

पन्ना। (www.radarnews.in) प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के प्रांतव्यापी मान्यता संगठन मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ने पन्ना जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई अहम पदों पर नियुक्तियां की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मलेरिया कार्यालय में पदस्थ युवा कर्मचारी नेता सजनीश शर्मा को पन्ना ब्लॉक के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष विनोद अवस्थी के निर्देश पर संगठन के पन्ना जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद राय ने की है।
बीते दिवस नवनियुक्त पदाधिकारियों को एक गरिमामई सादे कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद राय एवं जिला महामंत्री सलीम खान के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित रहे साथी कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सजनीश शर्मा को पुष्पहार पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों ने संगठन के इस फैसले का हृदय से स्वागत करते हुए मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष विनोद अवस्थी, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह परिहार, पन्ना जिलाध्यक्ष श्री राय एवं जिला महामंत्री सलीम खान के प्रति आभार ज्ञापित किया है।
इस अवसर मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के नवनियुक्त पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष सजनीश शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि, संगठन के द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा-लगन और सक्रियता के साथ निर्वाहन करते हुए जिले में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य एकजुटता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रकाश आठया, संजय अहिरवार, बृजकिशोर जड़िया, इदरीश मोहम्‍मद, शमीम खांन, संतोष प्रसाद एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फिरोज खान के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here