महापौर/अध्यक्ष का आरक्षण : प्रदेश की 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका एवं 292 नगर परिषद के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न

0
869

पन्ना नगर पालिका और नगर परिषद अजयगढ़ व देवेन्द्रनगर का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला 

नगर परिषद ककरहटी, अमानगंज व गुनौर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित

भोपाल/पन्ना(www.radarnews.in) प्रदेश में नए साल 2021 में होने वाले शहर सरकार के चुनाव के लिए बुधवार 9 दिसम्बर को राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका व नगर परिषद अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। आरक्षण की कार्रवाई नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त की उपस्थिति में शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश की 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका एवं 292 नगर परिषद की आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई। महापौर एवं अध्यक्ष पद का आरक्षण पिछली बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया। नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पदों का आरक्षण बाय रोटेशन किया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। सोशल मीडिया में आई जानकारी के अनुसार आरक्षण की संपन्न हुई प्रक्रिया में किस वर्ग के लिए कौन सा नगर निगम, नगर पालिका परिषद या नगर परिषद आरक्षित हुआ यह जानने के लिए नीचे दी गई सूची देखें-

आरक्षण की स्थिति

नगर निगम का नाम 

अनुसूचित जनजाति
छिंदवाड़ा
अनुसूचित जाति महिला
मुरैना
अनुसूचित जाति
उज्जैन
अन्य पिछड़ा वर्ग
सतना, रतलाम
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
भोपाल, खंडवा
अनारक्षित महिला
देवास, बुरहानपुर, सागर, कटनी, ग्वालियर
अनारक्षित
जबलपुर, इंदौर, रीवा, सिंगरौली

आरक्षण                 नगर पालिका का नाम 

अनारक्षित
सारंगपुर, सिवनीमालवा, बेगमगंज, टीकमगढ़, नोगांव, पोरसा, अशोकनगर, डोंगर परासिया, कोतमा, सिहोरा, पसान, सीधी, बड़नगर, गंजबासौदा, नरसिंहगढ़, सिहोर,पीथमपुर, बड़वाह, सेंधवा, नरसिहपुर, आगर, शाजापुर, दमोह, खाचरोद, उमरिया, गाडरवारा व अनूपपुर।
अनारक्षित महिला
बैतूल, विदिशा, राजगढ़, पिपरिया, गढ़ाकोटा, पन्ना, खरगोन बालाघाट, नैनपुर, धनपुरी, महिदपुर, शिवपुरी, बैरसिया, मुलताई, देवरी, दतिया, गुना, वारासिवनी, चौरई, सौसर, अमरवाड़ा, करेली, नीमच, अंबा, मंडीदीप, सुजालपुर।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
धार, आस्था, रायसेन, होशंगाबाद, छतरपुर, हरदा, मंदसौर, सनावद, शिवपुर, कला,ब्यावरा, पांढुर्ना, जावरा तथा नेपानगर।
अन्य पिछड़ा वर्ग
सबलगढ़, सिरोंज, शहडोल, पनागर, राघोगढ़, जुन्नारदेव, मनावर, मेहर, सिवनी, मंडला, रहली तथा इटारसी।
अनुसूचित जाति
मकरोनिया, डबरा, आमला, चंदेरी, बीना, लहार व महाराजपुर।
अनुसूचित जाति महिला
दमोह, गोहद सारणी खुरई गोटेगांव नागदा भिंड तथा हटा।
अनुसूचित जनजाति
मलाजखंड झाबुआ तथा पाली
अनुसूचित जनजाति महिला
अलीराजपुर, बड़वानी व बिजुरी।

आरक्षण              नगर परिषद का नाम 

अनारक्षित महिला
सुठालिया, लखनादौन, नामली, झुंडपुरा, न्यूटन चिकली, नईगढ़ी, शामगढ़, खनियाधाना, शाहपुर, न्यू रामनगर, चाचौड़ा, मंगवा, सोयत कला, साईं खेड़ा, चिंचोली, अठाना, शमशाबाद, करैरा, भांडेर देपालपुर, कुरवाई, कसरावद, बक्सवाहा, देवेंद्र नग,र मक्सी, कन्नौद, नगरी्, सेवड़ा, खातेगांव मनासा, गैरतगंज, लोहारदा, पिपला नारायणवार, तराना, बड़ा मलहरा, आरोन, अजय गढ़, शाहगंज, सुल्तानपुर, कैमोर, विजय राघोगढ़, बूंदी, सिलवानी बैकुंठपुर, लांजी बल्देवगढ़ नारायणगढ़ रतनगढ़ राजपुर नागौद राव बाबई अंतरी कुकड़ेश्वर कोलारस गौतमपुरा गुड पंधाना मानपुर कोठरी आठनेर लोधी खेड़ा बैतूल उदयपुर रामपुरा कांड वाली भैंस देही सोनकच्छ बागली।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
खिलचीपुर सुहागपुर राहतगढ़ मो फूफकला ईसागढ़ बेटमा धामनोद राजगढ़ भीकनगांव बरघाट सिमरिया चुरहट पिपलिया मंडी सिराली शाहपुर भैसौदा मगरोनी रॉन्ग मानपुर डूमर कछार भनगावा सुर्खी माल्थोन बांदरी केवलारी छपारा ठीकरी धर्मपुरी पिपलोदा बदनावर बड़ोद जयसिंहनगर नलखेड़ा चांदामेटा पिछोर खुजनेर।
अन्य पिछड़ा वर्ग
जीरापुर ओबैदुल्लागंज बड़ागांव राजनगर मेहगांव होना नरवर अंजड़ कटंगी ताल मल्हारगढ़ डिकेन उन्हेल महोना रन्नौद पोहरी बकहो कोटर ओरछा पथरिया बिजावर बिलवा टोंक खुर्द मऊगंज बरेली जावद विजयपुर पाटन आलमपुर चाकघाट कारी छनेरा पोलाय कला।
अनुसूचित जाति
तरिचरकलां, निवाड़ी, पलेरा, पवई, जैतवारा, बामोर खेतिया लवकुश नगर पीपलरवां बरौनी हर्रई साली चौका पटेरा उचेहरा साडोरा करही हातोद छापीहेड़ा बंडा माचलपुर बड़कुही बदरवास गढ़ी मलहरा।
अनुसूचित जाति महिला
मालनपुर गोरमी माकड़ोन बारीगढ़, ककरहटी, लिधौरा, खास दिल हारा सांची खेतिया जावर चंदला बिरसिंहपुर खरगापुर मधुसूदनगढ़ कोठी पृथ्वीपुर इंदरगढ़ सुवासरा बड़ागांव शाहगढ़, अमानगंज, पिपरई, गुनौर, दबोह।
अनुसूचित जनजाति
मांडव भावरा अमरकंटक मेघनगर घोड़ाडोंगरी बिस्टान ढोला धामनोद जोबट राणापुर कांटा फोड़ नरोजाबाद चंदिया।
अनुसूचित जनजाति महिला
निवाली गंधवानी दही निवास पलसूद सरदारपुर ओंकारेश्वर बुआ बिछिया थांदला मईहर धमोरा कुक्षी डिंडोरी पेटलावद।