पीटीआर की हथिनी अनारकली बनी मां, 90 किलो के बच्चे को जन्म दिया

0
993
पन्ना टाइगर रिजर्व की हथिनी अनारकली अपने नवजात शावक के साथ।

*     हथिनी अनारकली ने चौथी बार दिया बच्चे को जन्म

पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। यहां हाथियों की संख्या में इजाफा हुआ है। हथनी अनारकली ने एक मादा बच्चे को जन्म दिया है।बच्चे का वजन 90 किलोग्राम है। हथली और उसका बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ बताए जा रहे है। पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया, शुक्रवार 29 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे अनारकली हथिनी ने एक मादा बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद अब पीटीआर में हाथियों की संख्या 16 हो गई है। अनारकली के द्वारा पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र गहरिघाट के हाथी कैम्प में बच्चे को जन्म दिया। जिसका वजन 90 किलोग्राम है। वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने हथिनी एवं बच्चे का परीक्षण किया।जिसके बाद दोनों स्वस्थ्य बताये जा रहे हैं। हथिनी अनारकली ने इससे पहले 2 अक्टूबर 2017 को नर हाथी को जन्म दिया था। जिसका नाम बापू रखा गया है। अब यह नटखट बच्चा पांच साल का हो गया है। अनारकली इससे पहले तीन बच्चों को जन्म दे चुकी है।

केनकली के बच्चे की हो गई थी असमय मौत

मालूम होकि, पन्ना टाइगर रिजर्व की एक अन्य हथिनी केनकली ने हाल ही में एक नर बच्चे को जन्म दिया था। इस बेबी एलिफेंट के पैरों में लकवा जैसी बीमारी हो गई थी। अपने पैरों पर खड़ा न हो पाने के कारण नर हाथी मां का दूध फीडिंग नहीं कर पाता था। तमाम कोशिशों के बाद भी इस नवजात हाथी को बचाया नहीं जा सका। लगभग एक माह के इस बीमार नर हाथी की पिछले महीने असमय मौत हो गई थी।