पन्ना के प्रतिष्ठित व्यवसाई मनोज केशरवानी बने कैट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

0
1133
युवा व्यवसाई मनोज केशरवानी।

* राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा की गई घोषणा

पन्ना।(www.radarnews.in) भारतीय व्यापारियों की महत्वपूर्ण संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा वर्ष 2020-2022 की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये पन्ना के प्रतिष्ठित युवा व्यवसाई एवं समाजसेवी मनोज केशरवानी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है। वहीं भूपेन्द्र जैन को पुनः 2 वर्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष नामांकित करते हुये जबलपुर, सागर एवं रीवा संभाग से 17 प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं। इसके साथ ही जबलपुर से संदेश जैन, रीवा से महेश थरवानी एवं सागर से कपिल मलैया उपाध्यक्ष, छतरपुर से गोविन्द असाटी प्रदेश संगठन मंत्री एवं सागर के सुरेन्द्र जैन मालथौन को प्रदेश कोर टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है।
कैट से जुड़े प्रदेश के व्यापारियों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। पन्ना के युवा व्यवसाई मनोज केशरवानी को कैट में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किये जाने की खबर आने के बाद से जिले के व्यापारियों ख़ुशी की लहर देखी जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि उच्च शिक्षित एवं व्यापार की बेहतर समझ रखने वाले मनोज केशरवानी कैट के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान और हितों के संरक्षण के लिए कारगर प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here