* भोपाल संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह के नाम का ऐलान
* कांग्रेस की आठवीं सूची में 38 नाम, अब तक 219 प्रत्याशी घोषित
* क्षेत्रीय प्रत्याशी की माँग के चलते कांग्रेस ने कविता पर लगाया दाँव
नई दिल्ली। रडार न्यूज कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार देर रात अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 6 राज्यों के 38 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिसमें मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम शामिल है। कांग्रेस पार्टी अब तक 219 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित का चुकी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ की घोषणा के अनुसार भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
