नौकरी का झांसा देकर ठगने वाला फर्जी परियोजना अधिकारी गिरफ्तार

0
603
पन्ना कोतवाली थाना पुलिस की अभिरक्षा में फर्जी परियोजना अधिकारी।

* महिला बाल विकास विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवतियों से ऐंठे थे रुपए

* सरकारी नौकरी पाने की चाहत में ठगे जा रहे पढ़े-लिखे लोग

शादिक खान, पन्ना।(www.radarnews.in)  महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन युवतियों से लगभग 15 हजार रुपये ऐंठने वाले फर्जी परियोजना अधिकारी को पन्ना कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की शिनाख्त अखंड प्रताप उर्फ रामेश्वर अहिरवार 32 वर्ष निवासी ग्राम एरौरा थाना बिजावर जिला छतरपुर हाल निवास जगात चौकी पन्ना के रूप में की गई। बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाकर ठगने वाले इस शातिर बदमाश के विरुद्ध पन्ना में पीड़ित युवतियों की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग प्रकरण कायम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here