मोदी सरकार की गलत नीतियों से डूबी अर्थव्यवस्था, बेरोजगार हुए लाखों युवा : सुधांशु त्रिपाठी

0
825
बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सागर संभाग प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी।

* भारत बचाओ रैली में शामिल होने पन्ना से दिल्ली जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

पन्ना। (www.radarnews.in) केन्द्र सरकार की नीतियो के विरोध में 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे इसके लिये आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सागर संभाग प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी ने पहुंच कर स्थानीय सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ नेताओ व पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पूर्व संभागीय समवन्यक राजेन्द्र सिंह अवाना, जिला समन्वयक दिनेश सिंह भी मौजूद थे। सचिव श्री त्रिपाठी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित की जा रही भारत बचाओ रैली को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुये बतलाया कि केन्द्र सरकार ने 3 लाख 80 हजार करोड़ रूपये भारतीय रिजर्व बैंक से निकाल लिये गये इस देश के गोल्ड को ओपन मार्केट में बेंच दिया गया, आज देश की हालत क्या है यह किसी से छिपी नहीं है। इनकी नीतियों के चलते लाखो युवा बेरोजगार स्थिति में घुम रहे है हमने 60 साल में जो भारत देश को खड़ा किया था उसको कमजोर करने के लिये यह लोग लगे हुये है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री त्रिपाठी ने समस्त कांग्रेस जनो से यह आव्हान किया कि हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि वर्तमान केन्द्र की भाजपा सरकार की जो गलत नीतिया है उसको हम आम जनमानस तक पहुंचाये उन्होने कहा कि सब अरमान धराशायी हो रहे है। नोटबंदी के कारण इस देश को फायदे की जगह नुकसान की प्राप्ति हुई है। उस समय जब नोट बंदी की गयी थी तो 14 लाख करोड़ रूपये मार्केट में था। उन्होने कहा कि पहले बड़ी-बड़ी बाते करते हुये जब मार्केट में 2 हजार रूपये का नोट लाया गया तो उसके बारे में कहा जा रहा था कि इसमें चिप लगी हुई है लेकिन यह सब झूठी बातें सबित हुई।
उन्होने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा जिसका काम लोगों को जोड़कर रखना है उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव इस देश के लिये अपने प्राणों की आहुति दी लेकिन आज केन्द्र सरकार उनकी सुरक्षा कम कर रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह परिवार इनकी गलत नीतियों के बारे में बोलना छोड़ दे। श्री त्रिपाठी ने कांग्रेसजनों से कहा कि यह जो भारत बचाओ रैली का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। इस रैली के माध्यम से निरंकुश हो चुकी सरकार को जबाव देना है। बैठक में काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मौजूद पदाधिकारियो ने अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का संकल्प लिया।