प्रशासन के द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अंतिम विदाई दी गई। श्री विश्वकर्मा की पार्थिव देह को राष्ट्रीय धव्ज में लपेटा गया। उनके निज निवास से अंतिम यात्रा जब मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई तो लोगों की आंखें नम हो गई। शव यात्रा में साथ चल रहे गणमान्य नागरिकों ने अर्थी को कांधा दिया। अजयगढ़ के मुक्तिधाम में पुलिस जवानों की टुकड़ी के द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। साथ ही पुलिस जवानों ने सलामी देते हुए आसमान में फायरिंग की। तदुपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, एसडीओपी कल्याणी वरकड़े, थाना प्रभारी हरिसिंह ठाकुर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष दादूराम मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद उर्फ बब्लू कुशवाहा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जड़िया, पत्रकार मुस्तकीम खान, मोहम्मद आज़ाद, अनिल गुप्ता सहित काफी संख्या में नगरवासी समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने उनके निधन पर गहरा व्यक्त किया है।