कांग्रेस नेता डॉ. सरफराज झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

0
483
डॉ. सरफराज फारुकी का पन्ना में अपने निवास पर स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री मार्तण्ड देव बुंदेला एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रमा बुंदेला।

 पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारयों ने स्वागत कर दी बधाई

पन्ना।(www.radarnews.in) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मक़सूद खान ने पार्टी के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता डॉ. सरफराज फारुकी को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पन्ना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. फारुकी की राजनैतिक सक्रियता को देखते हुए उनकी नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आदेशानुसार, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निकेश चौहान की सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जेपी धनोपिया की अनुशंसा पर की गई है। पूर्व में फारूकी लोकसभा, विधानसभा चुनाव में प्रभारी की भूमिका के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी हित में कार्य कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने डॉ. फारुकी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपंने के साथ उम्मीद जताई है कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा शहर से लेकर गांव की गलियों और घर-घर जाकर पार्टी की रीती-नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। साथ ही समय-समय पर की जाने वाली गतिविधियों-कार्यक्रमों से प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएंगे।
कांग्रेस पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पन्ना के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष युवा नेता डॉ. सरफराज फारुकी।
कांग्रेस पार्टी के समर्पित और निष्ठावान सिपाही डॉ. सरफराज फारूकी की नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। बुधवार 16 अप्रैल 2025 को फारुकी के पन्ना आगमन पर कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस महामंत्री मार्तण्ड देव बुंदेला एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रमा बुंदेला ने अपने निज निवास पर फारुकी का शाल-श्रीफल, माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। युवा नेता फारुकी को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक पन्ना श्रीकांत दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनीश खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपचन्द अग्रवाल, जगतपाल सिंह बॉबी, रामकरण पाण्डेय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शर्मा, जुबैर खान, सीताराम प्रजापति, भूरे भाईजान, राजू राजा, काज़ी रुकनुद्दीन, हंस राज बागरी, नितिन गुप्ता, प्रमोद तिवारी, राकेश कुमार मीणा, कोमल कुमारी, त्रिलोक सिंह यादव, जावेद शेख, अरविंद सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।