बूथ विस्तारक योजना भाजपा का सबसे बड़ा अभियान : शर्मा

0
742

*    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पन्ना जिले के दूरस्थ पोलिंग बूथ समिति की ली बैठक

पन्ना। (www.radarnews.in) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आज पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा के सलेहा मंडल अंतर्गत ग्राम कुलगवां मड़ैयन में बूथ पर पहुंचकर पोलिंग बूथ समिति की बैठक ली। इस अवसर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी तक जितने भी अभियान हाथ में लिए हैं उन सभी में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीतिक इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन का कार्य विस्तार भी होगा। “संगठन एप्प” बूथ को डिजिटल बूथ बनाने में महत्वपूर्ण कड़ी है।
श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई है, उनका लाभ बूथ तक पहुंचे, हमारा बूथ मजबूत हो इसके लिए हम सब कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। बूथ समिति में महिलाएं व सभी वर्गों के लोग सम्मलित हो यही हमारी मंशा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने बूथ विस्तारक योजना के तहत कुलगवां मड़ैयन ग्राम में करीब 10 घण्टे का समय देकर दूरस्थ आदिवासी अंचल में भाजपा संगठन और बूथ स्तरीय समिति को मजबूत बनाने का कार्य किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 20 से 30 जनवरी के बीच बूथ विस्तारक योजना का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 हजार बूथ विस्तारक प्रदेश के लगभग 65 हजार बूथों को सशक्त, सक्षम व डिजिटल बनाने के लिए निकलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here