* उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह हुआ तुलादान और आतिशबाजी
पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित पन्ना जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा डब्बू का निर्वाचन के बाद प्रथम नगर आगमन शुक्रवार 17 जनवरी को पन्ना जिले में गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत के साथ किया गया। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी और तुलादान कर युवा नेता का जोरदार स्वागत किया। बृजेंद्र मिश्रा का काफिला शुक्रवार को दोपहर 12 बजे भोपाल से रवाना होकर दमोह होते हुए जिले की सीमा रैकरा पहुंचा। यहां जिला सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। रैकरा से लेकर पन्ना तक जगह-जगह भव्य स्वागत और तुलादान कार्यक्रम आयोजित हुए। बृजेंद्र मिश्रा का काफिला रैकरा से होते हुए गैसाबाद, सिमरिया, पगरा, पुरैना, अमानगंज, तारा और अन्य स्थानों से होकर पन्ना पहुंचा।
सिमरिया रेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तुलादान हुआ। इसके बाद तिगरा, और पुरैना में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। अमानगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक और मंडल अध्यक्ष प्रशांत चतुर्वेदी ने तुलादान किया। यहां आतिशबाजी और पारंपरिक तरीके से स्वागत कर श्री मिश्रा को सम्मानित किया गया। काफिला विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए द्वारा में तारा में तुलादान मंडल अध्यक्ष बिशु प्रताप सिंह ने किया। अमझिरिया टोल के पास अजयगढ़, धरमपुर मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत और उत्साह देख भावुक हुए डब्बू
बृजेंद्र मिश्रा ने अपने स्वागत पर भावुक होते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है, जो हमें हर चुनाव में विजय दिलाएगा। श्री मिश्रा का प्रथम नगर आगमन न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था। जगह-जगह भव्य स्वागत ने यह उम्मीद जगी है कि बृजेंद्र मिश्रा का नेतृत्व जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।