* प्रदेश प्रभारी ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की पन्ना में ली बैठक
* चुनावी तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर की विस्तृत चर्चा
* भाजपा कार्यकर्ताओं से किया पूर्ण समर्पण के साथ काम करने का आव्हान
शादिक खान, पन्ना। रडार न्यूज केन्द्र में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य को हांसिल करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने वृहद स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। पोलिंग बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत बनाने के लिए पालक-संयोजकों को सक्रिय किया जा रहा है। चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की जा रही है। युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार 28 फरवरी को पन्ना के भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्पूर्ण बैठक ली। जिसमें पार्टी की चुनावी तैयारियों, पूर्व में आयोजित किये गए कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में संभागीय संगठन मंत्री सागर आशुतोष तिवारी भी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पन्ना के भाजपा जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने की।
मोदी ने बढ़ाया भारत का गौरव
मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक में भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “अपना बूथ सबसे मजबूत” के नारे को साकार करने लिए हम सबको बूथ स्तर पर काम करना है। इसके लिए उन्होंने पालक-संयोजको को सक्रिय करने के निर्देश दिए। आपने कार्यकर्ताओं से चुनाव तक पूर्णकालिक कार्यकर्त्ता की भूमिका में काम करने का आव्हान करते हुए कहा कि यह चुनाव देश को दिशा देने वाला चुनाव हैं, इस महत्पूर्ण चुनाव में हम अपना बूथ जीत गए तो यह मान लेना कि हम चुनाव जीत गए।
![](http://radarnews.in/wp-content/uploads/2019/02/bjp_1517739853iii-300x233.jpg)
श्री सिंह ने कहा कि संगठन में नए कार्यकर्ताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन की टीम में जोड़कर काम पर लगाएं ताकि भाजपा की नई पीढ़ी भी कुशलतापूर्वक संगठनात्मक एवं चुनावी कार्य को पार्टी की विचारधारा के साथ कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने सदैव जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण किया और देश के विकास के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने तभी से लगातार देश के विकास को गति देने, सुशासन स्थापित करने और भारत को शक्ति संपन्न बनाकर विश्व की महाशक्ति बनाने की दिशा में सार्थक काम कर रहे हैं। इस दौरान देश ने उन्नति के कई सौपान तय किये और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को भी लगातार काम करना होगा।
इनकी रही उपस्थिति
![](http://radarnews.in/wp-content/uploads/2019/02/0dc2526d-94e7-45bd-bb7c-375cdd1f66fall-300x195.jpg)