* राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिखाई हरी झंडी
* यात्रा के दौरान कड़ाके ठंड में सफ़ेद टी-शर्ट में नजर आए राहुल
(www.radarnews.in) “भारत जोड़ो यात्रा” के बाद अब कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व रविवार14 जनवरी को मणिपुर से “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” शुरू हुई। राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। इसके बाद इंफाल के थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद यहीं से यात्रा शुरू हुई। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाई। “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के जरिए कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे अन्य ज्वलंत मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाने की कोशिश है। यात्रा का समापन 67 दिन बाद मुंबई में होगा। “भारत जोड़ो यात्रा” की तर्ज पर रविवार को “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में भी राहुल गांधी कड़ाके की ठंड के बीच सिर्फ सफ़ेद टी-शर्ट पहने नजर आए।
बीजेपी और आरएसएस के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत के दौरान रैली को संबोधित करते हुए @RahulGandhi ने कहा — "शायद नरेंद्र मोदी के लिए, BJP और RSS के लिए मणिपुर देश का भाग ही नहीं है। आपका जो दुख है, आपका जो दर्द है वो उनका दुख, उनका दर्द नहीं है"
मणिपुर में हिंसा भड़के 8 महीने हो गए हैं।… pic.twitter.com/TimRqnoehC
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 14, 2024
यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, आपसे गले मिलने, आपका हाथ थामने नहीं आए। ये शर्म की बात है। राहुल ने कहा- मणिपुर में पिछले आठ माह से जारी हिंसा में शासन का बुनियादी ढांचा फेल हो गया है, यह शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री ने राज्य का दौरा नहीं किया। शायद नरेन्द्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। आपका दुःख-आपका दर्द, उनका दुःख और उनका दर्द नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के कारण मणिपुर ने वह खो दिया है जो उसके पास कीमती था।
उन्होंने कहा, पिछली बार हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की। चार हजार किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में हमने भारत को जोड़ने, नफरत मिटाने और एक धर्म-एक जाति को दूसरी जाति से मिलाने की बात की। यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत की उनका दर्द सुना। यात्रा मुश्किल थी लेकिन इसका अनुभव अनूठा था। राहुल ने बताया, लोगों ने कहा कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की है तो पूर्व से पश्चिम की यात्रा भी होनी चाहिए। सवाल उठा भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कहां से होनी चाहिए? इस पर अलग-अलग मत थे, लेकिन मैनें साफ़ कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है और कहीं से शुरू नहीं हो सकती। गांधी ने कहा, मणिपुर बीजेपी और आरएसएस की नफरत की राजनीति का प्रतीक चिन्ह बनाया है, जिससे यहां के लोगों को वह सबकुछ खोना पड़ा जो मूल्यवान था।
धर्म की राजनीति कर लोगों को भड़कती है बीजेपी
मणिपुर में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के शुभारंभ के अवसर पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ‘राम-राम का जाप करते रहते हैं, लेकिन उन्हें वोट मांगने के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए’। उन्होंने कहा, बीजेपी धर्म को राजनीति से जोड़ती है, लोगों को भड़काती है, हम धर्मनिरपेक्षता, समानता, सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते हैं। राहुल गांधी आपका दर्द बांटने, आपकी समस्याओं पर बात करने के लिए मणिपुर आए हैं। लोगों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है, यह महंगाई के खिलाफ और किसानों के अधिकारों के लिए है। संविधान, लोकतंत्र को बचाने और फासीवादी ताकतों को रोकने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
मणिपुर में मोदी जी वोट लेने आते हैं, लेकिन जब यहां के लोग संकट में फंसे हैं तो इधर नहीं दिखते।
मोदी जी, समंदर की सैर कर सकते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आ सकते।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge #BharatJodoNyayYatra pic.twitter.com/GnzvBwWGVi
— Congress (@INCIndia) January 14, 2024