नाबालिग युवती ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी

0
1348
नाबालिग मृतिका नेहा अहिरवार।

*     पन्ना जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर की घटना

पन्ना। (www.radarnews.in) कोरोना संकट के चलते मचे त्राहिमाम के बीच जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर के ग्राम रामपुर में एक 17 वर्षीय नाबालिग़ युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह दुखद घटना गुरुवार 29 अप्रैल की रात्रि की लगभग 9 बजे की है। रात्रि में जैसे ही परिजनों को घटना की भनक लगी उनके द्वारा तुरंत धरमपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस के द्वारा शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार किया गया। नाबालिग युवती नेहा अहिरवार पिता लालाराम अहिरवार 17 वर्ष अपने घर के ही एक कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी थी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में नाबालिग के द्वारा आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका। घटना के अगले दिन शुक्रवार 30 अप्रैल को मृतिका के शव का अजयगढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इस घटना पर धरमपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इस घटना की वास्तविता मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तथा प्रकरण की विवेचना उपरांत सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here