ग्रामीण आजीविका मिशन पन्ना के 232 महिला स्व सहायता समूहों को 3 करोड़ के ऋण वितरित

0
1227
महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों को स्वीकृत ऋण राशि का चैक प्रदान करते हुए पन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव एवं कलेक्टर।

महिलाओं के उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था करें : रविराज

कलेक्टर बोले, महिलाएं ऋण की अदायगी करने में पुरूषों से आगे हैं

शादिक खान, पन्ना।(www.radarnews.in) महिला स्व सहायता समूहों का ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पन्ना अंतर्गत समूहों के आजीविका सुदृणीकरण हेतु मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में एक साथ समूह ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 232 समूहों को 3 करोड़ 02 लाख वितरित किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने अपने पूर्व अनुभवों को बताते हुए कहा कि महिलाएं उन्हें होने वाली आमदानी को व्यवस्थित ढंग से खर्च करती हैं और ऋण अदायगी करने में पुरूषों से आगे रहती हैं।
कार्यक्रम में ग्राम बिलखुरा की राजकुमार पटेल एवं बबली यादव ने अपने अनुभवों को साझा किया। उक्त महिलाओं ने बताया कि वे किस तरह से अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम कर पाईं। मुख्यमंत्री द्वारा उद्बोधन में महिलाओं को संबोधित करते हुये कहा कि समूहों को ब्याज अनुदान दिया जाएगा जिससे समूह सदस्यों को 4 प्रतिषत ही ब्याज चुकाना पड़ेगा। समूहों द्वारा उत्पादित उत्पाद की मार्केटिंग हेतु राज्य स्तरीय विपणन संघ की स्थापना की जावेगी। समूहों को छोटे छोटे उद्योग स्थापित करने हेतु राशि की कमी महसूस नहीं होने दी जावेगी।
कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा कहा गया कि महिलाएं समूह से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ कर सकती है। महिलाओं के द्वारा कोविड काल में मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट बनाकर सराहनीय कार्य किया गया है। कोरोना से बचाव हेतु ग्राम में मास्क लगाना, 2 गज की दूरी रखना तथा हाथ धुलने हेतु सभी को समझाइश देने हेतु कहा गया। बैंक लिंकेज की राषि का उपयोग आजीविका गतिविधियों में करें ताकि परिवार की आमदनी बढ सकें।
जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि समूह द्वारा उत्पादित उत्पादन की उचित मार्केंटिग की व्यवस्था की जाए। इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया गया। तद्पश्चात् चैक वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सिंह परिहार, परियोजना अधिकारी नरेगा जिला पंचायत पन्ना द्वारा किया गया। जबकि आजीविका मिषन पन्ना के जिला परियोजना प्रबंधक डी.के. पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम बैंकर्स अंतर्गत सेण्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया पन्ना, यूनियन बैंक पन्ना एवं मध्यांचल बैंक का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालागुरू के, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक चतुर्वेदी, श्रीमती तपस्या जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना, राजेन्द्र दुबे, अरविन्द सिंह यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पन्ना, घनश्याम शर्मा, राज्य ग्रामीण आजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुशील शर्मा, ओ.पी. त्रिवेदी, विवेक कुमार मिश्रा, अंकित पाण्डेय, रोहिणी रमन द्विवेदी, वेदप्रकाश, आकाश शर्मा, हरिराम एवं लाखन यादव उपस्थित थे।