
देश की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन इंटक के 75वें स्थापना दिवस पर श्रमिकों का सम्मान


इस विशेष कार्यक्रम में के. चंद्रशेखर महाप्रबंधक (एमएंडएस), श्रीधर कोडाली महाप्रबंधक (उत्पादन), सीताराम डेहरिया उप महाप्रबंधक (सिविल) सभी विभागाध्यक्ष भोला प्रसाद सोनी महामंत्री पन्ना हीरा खदान मजदूर संघ, सीआईएस.एफ मझगवां यूनिट के असिस्टेंट कमांडेट शम्भूनाथ चौधरी, डीव्ही पब्लिक स्कूल मझगवा के प्राचार्य पी.सी. सिंह, स्थानीय पुलिस अधिकारीगण, निकटवर्ती गाँव हिनौता और बढ़ौर के सरपंच, उप सरपंच एवं भूतपूर्व सरपंच, कार्यक्रम के आयोजक एमपीआरएचकेएमएस महामंत्री समर बहादुर सिंह, अध्यक्ष बाबूलाल, सभी पदाधिकारी सहित हीरा खनन परियोजना में कार्यरत 150 ठेका श्रमिक उपस्थित थे।
अपने स्वागत सम्बोधन से समर बहादुर सिंह महामंत्री मध्यप्रदेश राष्ट्रीय हीरा खदान मजदूर संघ हीरा खनन परियोजना मझगवां (पन्ना) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया, इंटक की स्थापना श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर शोषण मुक्त समावेशी विकास की संकल्पना के उद्देश्य से किया गया था। इंटक ने इन 75 वर्षों में देश के करोड़ों श्रमिकों को संगठित करके उनके हितों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय संघर्ष करते हुए अनेक उपलब्धि अर्जित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इस अवसर समर बहादुर सिंह ने सभी आमंत्रितों को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद-उल-फितर की शुभकामनाएँ दी।