उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डामटा के नजदीक गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की बस की स्थिति हादसे की भीषणता को बयां कर रही है।
* लिस्ट में पन्ना जिले की सिमरिया तहसील क्षेत्र के हैं अधिकांश नाम
पन्ना। (www.radarnews.in) उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में डामटा के नजदीक रविवार 5 जून की शाम एक बस के गहरी खाई में गिर गई। इसमें पन्ना जिले के तीर्थयात्री सवार थे। भीषण हादसे में दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय तीर्थयात्री युमनोत्री के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। दर्दनाक हादसे का शिकार हुए यात्री चार धाम की यात्रा पर निकले थे। बस ड्राइवर हीरा सिंह के अनुसार यह भयानक हादसा बस की स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ था। उसने बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ने की भरसक कोशिश की लेकिन अनियंत्रित बस पेड़ से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। भीषण हादसे में मृत एवं घायल व्यक्तियों की अलग-अलग संख्या मीडिया रिपोर्ट्स में बताई जा रही थी। इस बीच आज पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र के द्वारा मृत एवं घायल तीर्थयात्रियों की आधिकारिक सूची उपलब्ध कराई गई। जिसमें हादसे का शिकार बने अधिकांश व्यक्ति जिले की सिमरिया तहसील क्षेत्र के रहवासी हैं। उल्लेखनीय है कि, नीचे दी गई सूची में शामिल नामों के अलावा बस के परिचालक विक्रम बोरा पिता केशर सिंह बोरा पपगढ़ थाना नैनी जिला अल्मोड़ा की भी मौत होने की जानकारी मिली है। सूची देखें-
हादसे के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक को क्लिक करें-