कोंग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, पार्टी के युवा नेताओं पर दर्ज आपराधिक प्रकरण में ख़ात्मा लगाने की मांग

0
888
पन्ना पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को ज्ञापन सौंपते हुए कोंग्रेस नेतागण।
पन्ना।(www.radarnews.in) सड़क-बिजली आदि की जनसमस्याओं को लेकर चार दिन पूर्व जिले के धरमपुर कस्बा में जिला युवक कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन करने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाये जाने पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय तिवारी, प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव रेहान मोहम्मद सहित 25 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर धरमपुर थाना में पुलिस प्रकरण दर्ज करने के मामले को लेकर आज जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी से मुलाकत की। इस दौरान कोंग्रेस नेताओं ने दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाये जाने एवं फर्जी प्रकरण में खात्मा लगाये जाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह, विधायक शिवदयाल बागरी, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पूर्व नपा अध्यक्ष शारदा पाठक, पन्ना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैयाराजा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, पन्ना ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष अनीस खान, पूर्व जपं उपाध्यक्ष मार्तण्ड देव बुंदेला, जगतपाल सिंह, नृपेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here