संत शिरोमणि रविदास जी ने समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया: श्री खान

0
19

*     कांग्रेसजनों ने गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई

पन्ना।(www.radarnews.in) संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के द्वारा अजयगढ़ ब्लॉक के सिंहपुर ग्राम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने संत रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीस खान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने जाति-पाति, ऊँच-नीच और भेदभाव का विरोध कर एक समतामूलक समाज की स्थापना का संदेश दिया। श्री खान ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएँ आज भी समाज को जोड़ने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक चेतना का प्रतीक रहा है। उन्होंने गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को सम्मान के साथ जीने की प्रेरणा दी। गुरु रविदास जी का संदेश था कि मनुष्य की पहचान उसके कर्म से होनी चाहिए, न कि उसकी जाति या जन्म से।
पूर्व प्रत्याशी शिवाजीत सिंह भैया राजा ने अपने संबोधन में कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसा महान विचार गुरु रविदास जी की आध्यात्मिक गहराई और सामाजिक दृष्टि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव के लिए संत रविदास जी के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और विकसित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनीस खान अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, पुष्पेंद्र यादव विधानसभा प्रभारी, शिवाजीत सिंह भैया राजा, राकेश गर्ग, संतोष मिश्रा संतु, उमेश तिवारी, हिम्मत बागरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश यादव, रामबहोरी लोधी, हसीब खान रिंकू, आकाश जाटव, उमाशंकर तिवारी, सुशील मिश्रा, राजबहादुर यादव, सचिन वर्मा, शाहरुख खान, उद्रेशी प्रसाद लोधी, ओमकार सिंह, मिजाजीलाल, कामता प्रसाद अहिरवार, रामचरण प्रजापति, विश्वनाथ यादव, चंद्रपाल, शीतल प्रसाद शुक्ला, आशीष यादव, रवि यादव, राजा मिश्रा, कपूर सिंह यादव, सरदार सिंह यादव, शेख मोहम्मद, अनीश पिंकु सिद्दीकी, इम्तियाज़ खान, रामदास जाटव, विकास तिवारी, सुरेंद्र सिंह आदिवासी, नदीम खान, दीपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।