पन्ना।(www.radarnews.in) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार राजबहादुर पटेल को जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना का जिला संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उच्च शिक्षित, सक्रिय एवं जमीनी युवा नेता राजबहादुर को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला संगठन महासचिव नियुक्त कर संगठन में नंबर 2 की बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जिले के कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें बधाई दी है।





