तीर्थ दर्शन योजना | रामेश्वरम की यात्रा के लिए रवाना हुआ तीर्थ यात्रियों का जत्था

0
243

*       खनिज मंत्री ने तीर्थ यात्रियों को पुष्पहार पहनाकर यात्रा मंगलमय होने की दी शुभकामनाएं

पन्ना। (www.radarnews.in) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पन्ना जिले के वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा के लिए आज बस से सड़क मार्ग द्वारा सतना रवाना हुए। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने तीर्थ यात्रियों की बस को स्थानीय टाउन हॉल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और सकुशल तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। तीर्थ यात्री सतना से ट्रेन द्वारा रामेश्वरम की यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा उपरांत बुजुर्ग तीर्थ यात्री 13 सितम्बर को ट्रेन द्वारा वापस सतना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए अनुरक्षक भी भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए प्राप्त 665 आवेदनों में से गत दिनों लॉटरी के माध्यम से 74 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया था।