भारत को टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने पहला पदक दिलाया, महिलाओं की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता

0
953

आज मेरे परिश्रम का फल मिला और मेरा सपना साकार हुआ है: मीराबाई चानू

मीराबाई चानू ने कुल 202 किलोग्राम भार उठाया हैं, जिसमें उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम भार उठाया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदक जीतने के साथ ओलंपिक में भारत की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और चानू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा कि आपने देश को गौरवान्वित किया
नई दिल्ली। भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने आज महिलाओं की 49 किलोग्राम वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम सहित कुल 202 किग्रा भार उठाया। मणिपुर की 26 वर्षीया चानू, 2018 में पीठ की चोट के बाद सावधानी से उबरते हुए, देश की पहचान बन गई। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारत के लोगों ने मीराबाई को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को फोन किया और उन्हें पदक जीतने व देश का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चानू की शानदार जीत की कामना की। श्री कोविंद ने ट्वीट में, “भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदकों की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई दी।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओलंपिक में भारत के पदक जीतने पर शुरुआत पर खुशी व्यक्त की और चानू को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हैशटैग चीयर 4 इंडिया के साथ ट्वीट किया, “टोक्यो2020 के लिए एक सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था! मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।”
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा, “आपको बहुत-बहुत धन्यवाद, 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और पूरे देश की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद। पहला दिन, पहला पदक; आपने देश को गौरवान्वित किया है।”
रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव में मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान सुश्री मीराबाई ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उन्होंने इस दिन के लिए बहुत त्याग किया है और आज उनकी सारी मेहनत का फल मिला और उनका सपना साकार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here