रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर पन्ना पहुंचे आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन विभाग तथा पन्ना जिले के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री रामकिशोर नानो कावरे सोमवार 12 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगें। उनके विशेष सहायक द्वारा जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के निवास पर सौजन्य भेंट करेगें। दोपहर 11 बजे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगें। दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगें। शाम 4 बजे भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा मे शामिल होगें तथा उसके पश्चात् पन्ना से प्रस्थान कर पवई तहसील कार्यालय का निरीक्षण एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर कटनी के लिए रवाना हो जायेंगें।