लॉ स्टूडेंट्स ने थाना कोतवाली का विजिट कर जाना कैसे काम करती है पुलिस

0
765

 थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा ने दी पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी

पन्ना। वैष्णव माता विधि महाविद्यालय पन्ना के एलएलबी तृतीय वर्ष छटवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमानुसार अपने नजदीकी थाना विजिट करने का प्रावधान है। जिस पर दिनांक 16 अप्रैल 2025 को महाविद्यालय के विधि संकाय के छटवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा थाना कोतवाली पन्ना का विजिट (भ्रमण) किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को कोतवाली के विभिन्न सेक्शनों जैसे मालखाना, पुलिस विवेचना, अभिलेखागार सहित थाना में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों की सूचना पर पुलिस कैसे कार्यवाही करती है सारी जानकारी उपलब्ध कराई गई। टीआई श्री मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध के संबध में भी जानकारी दी गई और सभी को इससे सजग रहने की बात कही गई। यदि किसी के साथ भी ऐसा अपराध घटित होता है तो बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है वह तत्काल पुलिस की सहायता लें पुलिस सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक मान सिंह बिसेन द्वारा विद्यार्थियों को विस्तार से सबसे पहले प्रधान आरक्षक लेखक कक्ष में होने वाली कार्यवाही, अभिलेखागार, मालखाना के संबध में जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि थाना में पुलिस कैसे किसी फरियादी के सूचना आवेदन पर तत्परता के साथ कार्यवाही करती है। छात्र-छात्राओं द्वारा भी एएसआई श्री बिसेन से पुलिस की कार्यवाही करने के संबध में विभिन्न प्रश्न पूंछे जिसका उन्हें संतोषजनक जवाब मिला। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें व शैक्षणिक स्टॉफ उपस्थित रहा। शैक्षिक भ्रमण भ्रमण से लौटकर वापस संस्था पहुंचे सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय संचालक अंकुर त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि कोतवाली विजिट में प्राप्त जानकारी को आत्मसात करें ताकि भविष्य में वह काम आ सके। इस दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अविनाश पाण्डेय, मनोज कुमार गौर, पंकज पाण्डेय, बृजकिशोर त्रिपाठी, भरत सिंगरौल, नरेन्द्र, रानी यादव, अरविन्द शुक्ला, श्रीमती नितिका डनायक, साधना साहू, अमित पाण्डेय, भूपेन्द्र चौबे, मनोज जड़िया, अतुल पाण्डेय, नेहा सेन, रिचा तिवारी, सविता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here