इस दौरान सभी वक्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद को सच्चा मानव धर्म बताते हुए जीवन पर्यन्त सेवा कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया। सम्मानित होने वाले समाजसेवियों ने कहा कि कोरोना की वैश्विक आपदा के समय हमने किसी तरह का कोई परोपकार नहीं किया, सिर्फ अपना फर्ज निभाने की कोशिश की है। हम किसी के काम आ सके यह हमारा सौभाग्य है। लेकिन, ईश्वर से प्रार्थना है कि मानवता पर ऐसा संकट दोबारा न आए। कार्यक्रम का संचालन भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता शैलेश विश्वकर्मा एडवोकेट, जिला अध्यक्ष व्ही.एस. यादव, सदस्य शेख अंजाम, दीपेन्द्र रजक, बबलू कुशवाहा, दिनेश कोंदर बृजेश रैकवार सहित नगर के पत्रकारगण उपस्थित रहे।