हाई स्कूल परीक्षा परिणाम : प्रदेश की मैरिट सूची में आए पन्ना के 5 छात्र, कलेकटर ने किया सम्मानित

0
936

* पन्ना एसीपी और जिला पंचायत सीईओ ने दी शुभकामनाएं

शादिक खान, पन्ना।(www.radarnews.in) हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल बच्चों में पन्ना के 5 बच्चों ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में नाम दर्ज करा कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें चतुर कुमार त्रिपाठी शासकीय हाई स्कूल बड़ागांव ने 400 में 400 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे । विनीत सिंह बागरी रैनबो पब्लिक स्कूल पन्ना ने 300 में 299 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं । वहीं यशवर्धन यादव एवं रामप्रकाश प्रजापति शासकीय मांडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़ ने 400 में 396 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया है । विपुल कुमार जयसवाल रैनबो पब्लिक स्कूल पन्ना ने 300 में 296 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सभी छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बाला गुरु के ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी के. एस. कुशवाहा एवं छात्रों के परिजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here