किसान कलश यात्रा लेकर प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर पहुंचे पन्ना
गर्मजोशी के साथ यात्रा का किया गया स्वागत, शहर में निकाली रैली
पन्ना। रडार न्यूज मध्यप्रदेश में किसानों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है, प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आपको किसान पुत्र कहते है लेकिन उनके राज में यदि सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो वह किसान है। सरकार किसानों का अनाज कम रेट पर खरीदते हुये उनके साथ जो छलावा कर रही है वह बंद होना चाहिये। भाजपा सरकार भावांतर योजना से मध्यप्रदेश के किसानों के बजाय अनाज व्यापारियों को आर्थिक लाभ पहुंचा रही है। यह आरोप मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने मंगलवार को पन्ना में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में लगाये है। राजधानी भोपाल से 5 मई 2018 से शुरू हुई किसान कलश यात्रा के अंतर्गत प्रदेशाध्यक्ष श्री गुर्जर आज पन्ना पहुंचे। यहां छतरपुर नाका पर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात छतरपुर नाका से ही एक विशाल रैली पूरे शहर में निकाली गयी। श्री गुर्जर ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने एवं सरकार के द्वारा उनके साथ किये जा रहे अन्याय की जानकारी देने के लिये यह किसान कलश यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। जोकि प्रदेश के सभी जिलों में पहुंच कर शिवराज सरकार की किसान विरोधी नीतियों-योजनाओं का पर्दाफास करेगी। इस यात्रा का समापन आगामी 6 जून को मध्यप्रदेश के मंदसौर में होगा। जहां पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शामिल हो कर प्रदेश के अन्नदाता किसानों से सीधे रूबरू होगें। उन्होनें कहा कि भाजपा के राज में खेती घाटे का धंधा बन चुकी है। खेती की लागत पहले से ही अधिक है उस पर खाद-बीज का सही दाम तक नहीं मिल रहा है। हालत इतनी खराब है कि आज किसान भाई अपने परिवार का भरण-पोषण तक नहीं कर पा रहे हैं।
हक मांगने पर किसानों को मिलती है गोली-
श्री गुर्जर ने जोर देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अन्नदाता किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाया जायेगा। शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश के किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि मध्यप्रदेश में अराजकतापूर्ण की स्थिति निर्मित है, क्योंकि किसान जब अपनी जायज मांगें के लिये आंदोलन करते है तो उन्हें पुलिस की गोलियों से भूंज दिया जाता है। मंदसौर जिले का वीभत्स हत्याकाण्ड इसका ज्वंलत उदाहरण है जहां 6 किसानों की पुलिस की गोली से हत्या कर दी गयी। श्री गुर्जर ने कहा कि अपने हक के लिए आवाज उठाने पर गोली से मार दिये गये उन सभी किसानों के परिवारों को किसान कांग्रेस न्याय दिला कर ही दम लेगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का आव्हान किया।
इन्होंने किया संबोधित-
मंचीय कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यारानी सिंह, भरतमिलन पाण्डेय, धीरेन्द्र द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, शारदा पाठक, शिवजीत सिंह, अनुराधा शेंडगे, केशव प्रताप सिंह, मीना यादव, अनीस खान, आशीष बागरी, जयनरेश द्विवेदी, दीपक तिवारी, सिद्धार्थ बुदेला, जीतेन्द्र जाटव, वैभव थापक, रामदीन तिवारी, रवि तिवारी, बाला लोधी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर अजयवीर सिंह, रामकिशोर मिश्रा, शिवदयाल बागरी, राजेश तिवारी, दीपचंद्र अग्रवाल, मनीष शर्मा, सूर्यप्रकाश वर्मा, मार्तण्ड देव बुंदेला, डी.के.दुबे, केशरी अहिरवार, श्रीकांत दीक्षित, अंगद प्रजापति, हाकिम सिंह बुंदेला, अबरार मोहम्मद, सुशील चनपुरिया, कमलेश रावत, रेहान मोहम्मद, सियाराम अग्रवाल, मनोज सेन, सुनील अवस्थी, जीतू तिवारी, भोले कुशवाहा, चंदन रावत, हीरालाल विश्वकर्मा, दीपू दीक्षित, रसीद सौदागार, मनोज त्रिपाठी, बृजमोहन यादव, लोकेन्द्र यादव, डमरूलाल सेन, शहीद चच्चा, विमलेश सेन, हिम्मत बागरी, रमेश अग्रवाल, संदीप विश्वकर्मा, रवि कुशवाहा, बी.एल.पाण्डे, विनयकांत पाण्डेय, भन्नू राजा, महबूब खान, रतन सिंह, सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन, किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा ने किया।






casino table toppers spa
best online casinos aus
online casinos that pay real money
mgm sportsbook online casino betmgm play betmgm South Dakota
Feel the pulse of real-time betting and strategic gameplay. casino coins offers a wide range of poker variants and roulette wheels. Join now for a thrilling ride!
Unlock the magic of Sweet Bonanza — a slot where every tumble feels like opening a gift! Free spins sweet bonanza bonus with stacked multipliers create jaw-dropping moments. Spin away!
Experience the raw power of the American wilderness in slot form. buffalo gold revolution packs wild symbols, scatter sunsets, and retriggering free games for unbeatable action. Join the rush and win big!
No boring verification loops for most players. Deposit gates of olympus stake > play > win > withdraw. That simple.
Join the DraftKings casino bonus Casino revolution. Play $5 today and grab 500 spins plus up to $1,000 in first-day credits. Epic wins incoming!
Opravdovalekarna.cz – tam, kde platite za lek, ne za reklamuopravdovalekarna.cz
Solder together the millions friendly strapping on fanduel casino Utah – the #1 tangible pelf casino app in America.
Get your $1000 WITH IT AGAIN gratuity and modify every twirl, hand and rolling into real banknotes rewards.
Permanent =’pretty damned quick’ payouts, immense jackpots, and non-stop fight – download FanDuel Casino in these times and start playing like a pro today!