प्रदेश की जेलों में बंद आठ हजार बंदियों को इमरजेंसी पैरोल और अंतरिम जमानत

0
880
सांकेतिक फोटो।
भोपाल। (www.radarnews.in) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय आधार पर जेलों में बंद 8 हजार कैदियों को राहत देने का निर्णय लिया है। जेल विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पाँच हजार बंदियों को 60 दिन के इमरजेंसी पैरोल पर रिहा किया जायेगा। इसके अतिरिक्त, अगले दो दिनों में अन्य तीन हजार बंदियों को 45 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते पिछले दिनों शीर्ष अदालत ने जेल में बंद कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया था। जिसके पालन में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here