भारत में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक, संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि

0
863
लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय। (फाइल फोटो)

*   दक्षिण अफ्रीका से आये थे दोनों संक्रमित व्यक्ति

(www.radarnews.in) भारत में पहली बार कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। ओमिक्रॉन संक्रमण के दोनों मामले कर्नाटक के बताए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लव अग्रवाल ने बताया कि बीती रात कर्नाटक में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 66 साल के एक व्यक्ति और 44 साल के एक व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की निजता को देखते हुए उनकी पहचान जाहिर नहीं की जायेगी। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में जो भी लोग आए हैं, उनकी पहचान कर टेस्ट कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिन दोनों लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण पाया गया है वो दोनों दक्षिण अफ्रीका से आये थे। दोनों में मामूली लक्षण देखे गए हैं। उनके 27 नवंबर से क्वारंटीन होने की बात पता चली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here