विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले दिग्विजय सिंह
नेताओं एकजुट करने कड़ी धूप में घर-घर पहुॅंचें पूर्व मुख्यमंत्री
संगत में पंगत कार्यक्रम में शामिल हुये जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता
पन्ना, रडार न्यूज़ मध्यप्रदेश में गुटों में बंटी कांग्रेस पार्टी को एकता के सूत्र में पिरोने का बीड़ा पूर्व मुख्यमंत्री एवं समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने उठाया है। ओरछा से प्रारंभ की गई अपनी एकता यात्रा के जरिये वे इस काम को बखूबी अंजाम दे रहे है। छतरपुर में चतुर्वेदी बंधुओं सत्यव्रत और पज्जन को कई साल बाद एक साथ लाकर उनके बीच आपसी मतभेद-मनभेद दूर करने के बाद पन्ना में भी कांग्रेसियों को एकजुट करने दिग्गी राजा ने भरसक प्रयास किया। अपने इस प्रयास में वे कितने सफल रहे यह तो आने वाले समय में पता चल जायेगा। बहरहाल उन्होनें सोये हुये कांग्रेसियों को जगाकर उनमें उत्साह का संचार कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस पार्टी के लिये यह एक अच्छा संकेत है। शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में एकता यात्रा के दौरान छतरपुर से पन्ना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार 2 जून को पूरे दिन जिले के कांग्रेस नेताओं से विधानसभा क्षेत्रवार भेंट कर संगठनात्मक स्थिति, क्षेत्र के मुद्दों और आपसी समन्वय पर चर्चा की गई । आपने सभी को यह समझाइश दी कि पिछले साढ़े 14 सालों से मध्यप्रदेश में वनवास काट रही कांग्रेस पार्टी के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापिसी के लिये पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का एकजुट होना बेहद जरूरी है। क्योंकि एकजुट कांग्रेस को कभी कोई हरा नहीं सकता।
ग्रहण किया स्वल्पाहार-

पन्ना के खचाखच भरे सर्किट हाउस में दोपहर 2 बजे तक जिले भर के कांग्रेसजनों से मेल-मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्थानीय पार्टी नेताओं के घरों में भी पहुंचे । इस दौरान समन्यव समिति के सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा,पवई विधायक मुकेश नायक पूरे समय उनके साथ रहे। गृह भेंट की शुरूआत मुस्लिम समाज के पूर्व सदर मरहूम सलीम खान के घर से की। कई दशक तक कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुडे़ रहे पूर्व सदर सलीम खान का पुण्य स्मरण करते हुये पार्टी में उनके योगदान को याद किया । साथ ही उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर सुख-दुख में उनके साथ है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकिशोर मिश्रा के घर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनकी बीमार पत्नी एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमति सुधा मिश्रा का हाल-चाल जाना। कई दिनों से बीमार चल रहीं श्रीमति मिश्रा के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की गई। समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने पूर्व मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह के घर पर स्वल्पाहार ग्रहण किया। जिला कांग्रेस के महामंत्री श्रीकांत दीक्षित पप्पू के घर पहुंच कर आपने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भास्कर दीक्षित के निधन को पन्ना में पार्टी के लिये अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने श्रीकांत दीक्षित से अपने पिता की तरह जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये कार्य करने हेतु प्रेरित किया। दिग्गी राजा ने युवा नेता जीतेन्द्र जाटव के निज निवास में उनके परिजनों से भेंट की ।
पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे अधिकार-

कांग्रेस नेता एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वल्पाहार ग्रहण करते हुये ग्रामीण अंचल की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने इस दौरान जोर देते हुये कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर पूर्व की तरह पंचायती राज व्यवस्था को लागू करते हुये त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाया जायेगा। साथ ही श्री यादव को पिछड़े वर्ग के लोगों को कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने हेतु कार्य करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात श्री सिंह अपने काफिले के साथ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भास्कर देव बुंदेला, युवा नेता रेहान खान और अमानगंज-गुनौर सीट से कांग्रेस के विधायक रहे स्व. पछीता जाटव के घर पहुंचे, जहां वरष्ठि कांग्रेस नेता रामदास जाटव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दलित बस्ती में स्थित मंदिर के दर्शन कराये। इस दौरान श्री सिंह द्वारा मंदिर के निर्माण हेतु दो लाख रूपये की सहयोग राशि देने कि घोषणा कि गई। इसके बाद श्री सिंह नगर पालिका पन्ना के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, भरत सिंह, पूर्व सांसद एवं पन्ना राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य लोकेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, कर्मचारी नेता मुराली लाल थापक के घर गये। पन्ना विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं मीना सिंह यादव के घर जा कर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उनके पति एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष रणधीर सिंह यादव के असामायिक निधन पर गहरा दुख जताया। शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपने संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बुंदेली परम्परानुसार हुआ स्वागत्-

प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कुंवर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के निज निवास आरामगंज हाउस पहुँचने पर उनका बुंदेली परम्परानुसार आत्मीय स्वागत् किया गया। सभी अतिथियों को तिलक लगाकर साफा पहनाये गये। इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने पार्टी कार्यतााओं व पदाधिकारियों से एकजुट होकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन का काम करने का आव्हान किया। तत्पश्चात प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता समीप स्थित कांग्रेस नेत्री श्री मति अनुराधा शेण्डगे के निज निवास पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजय सिंह एवं सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने श्रीमति शेण्डगे के नव विवाहित पुत्र व पुत्रवधु को ख़ुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही कांग्रेस नेत्री अनुराधा शेण्डगे की सक्रियता की सराहना की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समन्वय समिति सदस्यों के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शारदा पाठक और जिला कांग्रेस के कमेटी के प्रवक्ता केशव प्रताप सिंह के घर पर स्वल्पाहार ग्रहण किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले।
संगत में पंगत में हुये शामिल

पन्ना में एकता यात्रा के दो दिवसीय भ्रमण का समापन संगत में पंगत कार्यक्रम से हुआ। मोहन राजविलास में आयोजित डिनर डिप्लोमेसी सरीके इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी, रामेश्वर नीखरा एवं पवई विधायक मुकेश नायक ने जिले भर के कांग्रेस कार्यकताओं के साथ सामूहिक भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई और सेल्फी की उनकी इच्छा को भी पूरा किया।






Thắng thì nó bảo bảo trì, thua thì nó trừ tiền trong 1 giây, cách hoạt động của cái link game bịp này khắm vcl.
Giao diện F8 bet thiết kế rất khoa học, tìm kiếm sảnh game cực kỳ dễ dàng.
Ae nào xa bờ cứ vào Hi88 mà đánh, trang này nhả cực mạnh, tôi vừa gỡ được 50 củ.