नवजात शिशुओं को दुलारा, प्रसूताओं का जाना हालचाल; मुंह मीठा करा दीपावली की दी शुभकामनाएं

0
433
नवजात की किलकारी सुनकर उसे स्नेहपूर्वक दुलारती हुई पन्ना कलेक्टर हरजिंदर सिंह की धर्मपत्नी डॉ. शैली जोशी।

जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड पहुंचे कलेक्टर

पन्ना। (www.radarnews.in) कलेक्टर हरजिंदर सिंह सोमवार सुबह अपनी धर्मपत्नी डॉ. शैली जोशी के साथ जिला अस्पताल पन्ना के मैटरनिटी वार्ड पहुंचे और प्रसूता महिलाओं से भेंट कर हालचाल जाना। साथ ही अस्पताल एवं वार्ड में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुंह मीठा करा दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। महिलाओं से अपने और जन्मे बच्चे की बेहतर देखभाल तथा संस्थागत प्रसव पर मिलने वाली सुविधा का लाभ लेने के लिए कहा।
दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर जिला अस्पताल में प्रसूताओं को मिष्ठान वितरित करते हुए पन्ना कलेक्टर हरजिंदर सिंह।
जिला कलेक्टर द्वारा सपत्नीक दिवाली पर्व पर मैटरनिटी वार्ड में पहुंचने पर यहां भर्ती महिलाएं और उनके परिजन प्रसन्न थे। इस मौके पर एसएनसीयू के इन बोर्न यूनिट एवं आउट बोर्न यूनिट का अवलोकन किया और सिविल सर्जन डा. आलोक कुमार गुप्ता से वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here