![Solo cyclist and athlete Asha Malviya--01](https://radarnews.in/wp-content/uploads/2025/01/Solo-cyclist-and-athlete-Asha-Malviya-01.jpeg)
* सोलो साइकिलिस्ट ‘आशा’ महिला सश्क्तिकरण का भी दे रहीं संदेश
* साईकिल से अब तक कर चुकी हैं 16 हजार 300 किलोमीटर की यात्रा
* पन्ना कलेक्टर ने आशा को सम्मानित कर अदम्य साहस को सराहा
शादिक खान, पन्ना। (www.radarnews.in) ऐतिहासिक कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर भारतीय सेना के जवानों की वीरता, शौर्य और अदम्य साहस का जश्न मनाने के लिए मध्य प्रदेश की साहसी बेटी सोलो साइकिलिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय साईकिल से अकेले देश भ्रमण पर निकली हैं। राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय अपनी यात्रा के दौरान आज (सोमवार 6 जनवरी को) कड़ाके की सर्दी के बीच पन्ना पहुंचीं। यहां उन्होंने पन्ना कलेक्टर से भेंट की। कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोलो साइकलिस्ट आशा मालवीय को पन्ना आगमन पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
![](http://radarnews.in/wp-content/uploads/2025/01/Solo-cyclist-and-athlete-Asha-Malviya-02-300x217.jpeg)