“सच्चे जनसेवक थे श्रीयुत उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा”- मनीष

0
1155

* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जंयती पर दी गयी श्रृद्धांजली

पन्ना।(www.radarnews.in) मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की आज 17 सिंतबर को कांग्रेसजनों ने जयंती मनाते हुये उन्हे याद किया। मौजूद कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय श्री तिवारी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। शाम 4 बजे स्थानीय यादवेन्द्र क्लब प्रांगण में आयोजित हुई श्रृद्धांजली सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री तिवारी को एक सच्चा जनसेवक बतलाते हुये कहा गया कि वह अपनी आखिरी सांस तक जनता के लिये संघर्ष करते रहें, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिये कि जिस तरह से तिवारी जी सदैव सक्रिय रहकर अन्याय व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे, हम सभी को भी राजनीति के माध्यम से ऐसे लोगो की आवाज को बुलंद करना चाहिये। इस अवसर पर कोंग्रेस नेता मनीष मिश्रा ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के चंहुमुखी विकास और कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने के लिए श्रीयुत श्री निवास तिवारी के योगदान को हमेश याद रखा जायेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम किशोर मिश्रा, श्रीकांत दीक्षित, मनीष मिश्रा, अनीष खान, सुनील अवस्थी, शशिकांत दीक्षित, मैकूलाल अहिरवार, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, सौरभ पटैरिया, दीपू दीक्षित, हीरालाल विश्वकर्मा, अंका रिछारिया, मुकेश अहिरवार, अनुराग मिश्रा, सोमेश त्रिपाठी, गफ्फार खान, राजू खान, पुष्पेन्द्र कुशवाहा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here