यूपी में 13 साल की बच्ची के साथ 7 दरिंदों ने किया गैंगरेप

0
627

आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 13 साल की एक बच्ची के साथ दरिंदगी होने का मामला सामने आया है। सात कामांधों ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। बच्ची के साथ बेहोश होने तक दरिंदगी होती रही। पीड़ित परिजनों को बच्ची बेहोशी हालत में खेत में मिली। आरोप है कि इस दौरान घटना को अंजाम देने वालों ने उसका वीडियो भी बनाया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी पीड़िता गर्मी की छुट्टियों में अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आई थी।

मृत समझकर भाग गये आरोपी-
सभ्य समाज को शर्मशार करने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जहांगीराबाद की है। जानकारी अनुसार यहां 13 साल की बच्ची छुट्टियां मनाने अपने रिश्तेदार के घर आई थी। वह शाम में खेतों की ओर थी, इसी दौरान उसे वहां मौजूद लोगों ने अकेला पाकर उसका अपहरण कर लिया। सातों दरिंदाेें ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बनाया। उसके साथ तब तक हैवानियत की जाती रही, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई। बच्ची को मृत समझकर आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

खेत में बेहोश मिली पीड़िता-

पीड़िता बेहोशी की हालत में रातभर खेत में पड़ी रही। उधर बेटी के रहस्यमय तरीके से गायब होने से परेशान उसे खोजते रहे। सुबह जब गांव वाले खेतों की ओर पहुंचे तो बच्ची को अस्त-व्यस्त हालत में बेहोश पड़ा देखा। इसकी सूचना पर तुंरत ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस को सूचना कर तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक रईस अख्तर ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि घटना पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here