स्वतंत्रता दौड़ | राजेंद्र, अन्नू और गोविन्द सबसे तेज दौड़े

0
667
स्वतंत्रता दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली बच्चे एवं कर्मचारी-अधिकारी।

स्वतंत्रता दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह

स्कूली बच्चों के साथ शासकीय कर्मचारी-अधिकारी भी दौड़े

पन्ना। रडार न्यूज   शासन के निर्देशानुसार 14 अगस्त 2018 को प्रातः 9 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ छत्रसाल पार्क पन्ना से प्रारंभ हुई जिसे कलेक्टर मनोज खत्री द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। दौड में स्कूली बच्चों, युवाओं के साथ साथ अधिकारियों कर्मचारियों ने भी सहभागिता दिखाई। दौड़ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। यह दौड छत्रसाल पार्क पन्ना से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर महेन्द्र भवन पहुंची। दौड़ में बालक वर्ग में राजेन्द्र कुशवाहा प्रथम, राजू प्रसाद गौड द्वितीय एवं यशपाल सिंह यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कु. अन्नू चौधरी प्रथम, शहीन बानो द्वितीय तथा ममता चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिकारी वर्ग में गोविन्द नामदेव होमगार्ड ने प्रथम तथा कर्मचारी वर्ग में सत्यपाल जैन होमगार्ड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 15 अगस्त 2018 को मुख्य कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया।